Download App Now Register Now

राजस्थान में गोवंश पर क्रूर हमला: श्रीगंगानगर-जोधपुर में आक्रोश, ग्रामीण सड़कों पर उतरे

राजस्थान में गोवंश के साथ क्रूरता की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में भारी आक्रोश और चिंता पैदा कर दी है। श्रीगंगानगर और जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में गायों पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने की घटनाओं के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों घटनाओं के बाद गांवों में तनावपूर्ण माहौल बन गया है और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।

पहली घटना श्रीगंगानगर जिले की श्रीबिजयनगर तहसील के निकट स्थित 12 बीएलडी डबजाल गांव की है, जहां गांव निवासी रामप्रताप ओड की गाय के साथ बेहद क्रूर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाय के चारों थन काट दिए। सुबह जब परिवार और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी जंगली जानवर का हमला नहीं बल्कि किसी व्यक्ति की सोची-समझी हरकत प्रतीत होती है।

घटना की सूचना मिलते ही श्रीबिजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों और गौ प्रेमियों ने गाय का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वहीं दूसरी घटना जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के बिराई गांव की रामबेरी ढाणी में सामने आई, जहां चार गायों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों ने गायों की पीठ पर गहरे घाव देखे तो इलाके में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खेड़ापा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे एएसआई चिमनाराम और पशु चिकित्सकों की टीम ने घायल गायों का प्राथमिक उपचार शुरू कराया। बाद में घायल गोवंश को बेहतर इलाज के लिए गो चिकित्सालय भेजा गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को देखते हुए खेड़ापा थाना अधिकारी लाखाराम जाखड़ मौके पर पहुंचे और लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस मामले में 7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पशु सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और गौसेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |