Download App Now Register Now

भरतपुर में सेना के मेजर को लॉकअप में रखने का आरोप, गांव में भारी आक्रोश

भरतपुर जिले के छौकरवाड़ा क्षेत्र स्थित खेड़ली मोड़ थाना पुलिस पर भारतीय सेना में तैनात एक मेजर को कथित रूप से रातभर लॉकअप में रखने, उनके साथ बदसलूकी करने और अपमानजनक व्यवहार करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, पानागढ़ (पश्चिम बंगाल) में तैनात और मूल रूप से गांव पथैना निवासी मेजर शैलेंद्र सिंह 14 से 21 जून तक अवकाश पर अपने गांव आए हुए थे। 19 जून की रात करीब 12 बजे वे अपने खेत के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर अपने भाई का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खेड़ली मोड़ थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां पहुंची और हरियाणा नंबर की गाड़ी होने के कारण उनसे पूछताछ शुरू की गई।

मेजर का आरोप है कि उन्होंने स्वयं को भारतीय सेना का अधिकारी बताते हुए पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद कथित रूप से उनकी गाड़ी की चाबी, मोबाइल फोन और सेना का पहचान पत्र जब्त कर उन्हें थाने ले जाया गया। आरोप है कि थाने में उन्हें पूरी रात लॉकअप में बंद रखा गया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया।

मेजर ने यह भी आरोप लगाया है कि थानाधिकारी द्वारा उनके पद और वर्दी की गरिमा का ध्यान नहीं रखा गया और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। साथ ही जाति और गांव को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है। अगले दिन सुबह पुलिस ने उन्हें धारा 151 और 185 के तहत एसडीएम भुसावर के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। उनकी गाड़ी को ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोप में जब्त बताया जा रहा है।

घटना के बाद रविवार को गांव पथैना के बिहारी जी मंदिर परिसर में गौरव सेनानी संघ की आपात बैठक आयोजित की गई। संघ अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की तो थाने का घेराव किया जाएगा। उपाध्यक्ष सूबेदार शिशुपाल सिंह ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद शाम को गांव में पंचायत भी आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि समय सीमा में कार्रवाई नहीं होती तो पूर्व सैनिक और ग्रामीण मिलकर खेड़ली मोड़ थाने का घेराव करेंगे। इस घटना को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

वहीं, खेड़ली मोड़ थाना प्रभारी राजेश कसाना ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मेजर के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया और न ही कोई जातिसूचक टिप्पणी की गई। उनके अनुसार लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |