Download App Now Register Now

7 साल बाद शिकंजे में आया 50 लाख के तेल लूटकांड का मास्टरमाइंड! ट्रक ड्राइवर को अगवा कर लूटे थे 1712 कार्टून

राजस्थान: के दौसा जिले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 लाख रुपये के सरसों तेल लूटकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला साल 2019 का है, जिसमें हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को अगवा कर लाखों का माल लूट लिया था। अब करीब 7 साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी ने इस हाई-प्रोफाइल केस को नया मोड़ दे दिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार गुर्जर के रूप में हुई है, जो कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव का रहने वाला है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

क्या था पूरा मामला?

17 जुलाई 2019 की रात जयपुर से एक ट्रक 1712 कार्टून सरसों तेल लेकर रानीगंज (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना हुआ था। ट्रक में ड्राइवर महेंद्र यादव और उसका खलासी मौजूद थे। जैसे ही ट्रक दौसा के पास सैंथल पुलिया के नजदीक सर्विस रोड पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया।

बताया जाता है कि एक जीप और बोलेरो में सवार 8-9 बदमाशों ने ट्रक को घेर लिया और ड्राइवर-खलासी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों को जबरन अगवा कर लिया गया और पूरी रात अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे। इस दौरान बदमाशों ने उनसे 42 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए।

बदमाश ट्रक समेत सरसों तेल के 1712 कार्टून लेकर फरार हो गए, जिसकी कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई थी। इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई थी।

7 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

घटना के बाद से ही राजस्थान पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। कई बार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस की पकड़ से बच निकलता रहा। उसने अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रहना शुरू कर दिया था।

आखिरकार, दौसा कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली। साइबर सेल के कांस्टेबल दशरथ सिंह की विशेष भूमिका रही, जिनकी मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

ऐसे हुआ गिरफ्तारी का ऑपरेशन

पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस लूटकांड में और कौन-कौन शामिल था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही लूटे गए माल की बरामदगी को लेकर भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

संगठित गिरोह की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह वारदात किसी संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दी गई थी, जो हाईवे पर ट्रकों को निशाना बनाता था। ऐसे में पुलिस अब इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।

इस गिरफ्तारी को दौसा पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ना आसान नहीं था। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अपराधी कितने भी समय तक छिप जाएं, कानून से बच नहीं सकते।

Written By

Rajat Kumar RK

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े |