पाली से बड़ी और दर्दनाक खबर—
आशापुरा टाउनशिप में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद मकान के अंदर मां और उसके दो बेटों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। मृतकों की पहचान शांति देवी (65), उनके बेटे नरपत लाल (34) और रघुवीर (26) के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह मकान पिछले दो दिनों से बंद था। जब पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर तीनों के शव पड़े मिले।
पुलिस को घटनास्थल से दो मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि परिवार के सदस्य फोन नहीं उठा रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.