करौली से बड़ी खबर—
लोकेश सोनवाल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में करौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई “ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0” अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद की। आरोपी पर आरोप है कि उसने फर्जी आईडी के जरिए लोगों को झांसे में लेकर करीब 46,999 रुपये की साइबर ठगी की।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क किया और पैसे ऐंठे।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान साइबर फ्रॉड की बात कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित मामलों की जांच भी की जा रही है।
साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अधिकारी या परिचित के नाम से आए मैसेज की पहले पुष्टि करें, उसके बाद ही कोई वित्तीय लेन-देन करें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.