Download App Now Register Now

जयपुर में 13 करोड़ के डमी चेक वितरित करेंगे CM भजनलाल शर्मा, MSME दिवस पर बड़ा कार्यक्रम

जयपुर में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस (27 जून) के अवसर पर राजस्थान सरकार एक बड़ा राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर स्थित संविधान क्लब में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण, अनुदान और सब्सिडी के डमी चेक प्रदान करेंगे। इस अवसर पर रीको की योजनाओं के लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र और ऑफर लेटर भी सौंपे जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी, ओडीओपी कॉफी टेबल बुक और रैम्प (RAMP) पोर्टल का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसमें उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यमंत्री केके विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

राज्य सरकार की कई प्रमुख योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, एक जिला एक उत्पाद नीति, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना और राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को इस दौरान लाभ वितरित किया जाएगा।

साथ ही रीको की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी और रेंटल पॉलिसी के तहत भी लाभार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को बढ़ावा देना और निवेश व रोजगार के अवसरों को मजबूत करना है।

इससे पहले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ऊर्जा दक्ष भवनों को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित राजस्थान एनर्जी कंजर्वेशन सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |