नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump चीन के दौरे पर हैं। बीजिंग पहुंचने पर चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें अमेरिका और चीन के संबंधों को लेकर अहम चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका सहयोगी हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मजबूत रिश्तों से दुनिया को फायदा होगा और मिलकर वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध अच्छे हैं और आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.