Download App Now Register Now

टोंक में युवक ने मामा के घर लगाई फांसी, प्रेम संबंध और तनाव की बात आई सामने

टोंक के सदर थाना क्षेत्र स्थित जगदीश नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जयपुर के सांगानेर निवासी 29 वर्षीय युवक ने अपने मामा के घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान डिग्गी रोड, सांगानेर जयपुर निवासी मनोज नामा (29) पुत्र बनवारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मनोज पिछले कुछ समय से अपने मामा तुलसीराम के घर टोंक में रह रहा था और वहीं रुका हुआ था। गुरुवार को वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो वह टीनशेड वाले कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। युवक को तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के भाई पंकज नामा ने बताया कि मनोज का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती की अन्यत्र सगाई होने के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मनोज मानसिक तनाव में था।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवती की ओर से धमकियों और दबाव के कारण वह लगातार परेशान था और भय के माहौल में रह रहा था। परिवार का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |