Download App Now Register Now

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लगी पाबंदी हटाई, होटल-रेस्टोरेंट को राहत

जयपुर में केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के वितरण पर लगी पाबंदी को हटा दिया है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और शादी समारोहों में अब आवश्यकतानुसार सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस फैसले के बाद बाजार में कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर बनी दिक्कतों के खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर पहले से लागू रोक को समाप्त कर दिया गया है।

हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के नए एलपीजी कनेक्शन पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी और इसमें किसी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। पहले शादी समारोहों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर प्राप्त करने हेतु जिला रसद अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर स्टॉक रिलीज करवाना पड़ता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और सीधे आपूर्ति मिल सकेगी।

राजस्थान में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करीब 3141 रुपए में उपलब्ध है। मंत्रालय ने ऑयल कंपनियों को सभी कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं का डेटा अपडेट रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही जिन वाणिज्यिक उपभोक्ताओं ने पीएनजी (PNG) अपनाई है, उन्हें उसी व्यवस्था में बनाए रखने को कहा गया है।

पहले सरकार ने कोटा प्रणाली में बदलाव करते हुए सप्लाई बढ़ाई थी, जिससे होटल, पर्यटन और फूड सेक्टर को आंशिक राहत मिली थी। नए आदेश के बाद उम्मीद है कि वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी और बाजार में सिलेंडर की उपलब्धता बेहतर होगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |