राजस्थान के हाड़ौती समेत कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजसमंद और उदयपुर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कोटा में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आगामी 22 जून तक प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 23 और 24 जून को मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में 1 से 9 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.