कोटा शहर की ऐतिहासिक और रियासतकालीन धरोहर झाला हाउस को बचाने की मांग अब एक जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है। नगर निगम द्वारा भवन के जर्जर हिस्सों को हटाने की कार्रवाई के बाद विरासत संरक्षण से जुड़े नागरिकों, इतिहासकारों और विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों ने इसके संरक्षण और पुनर्स्थापना की मांग तेज कर दी है।
विरासत प्रेमियों का कहना है कि झाला हाउस कोटा की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतों में से एक है, जो शहर की सांस्कृतिक और स्थापत्य पहचान को दर्शाती है। इसी उद्देश्य से सूरजपोल गेट से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को भवन के इतिहास, महत्व और संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
हम लोग संस्था, हाड़ौती हेरिटेज वॉक्स, कोटा हेरिटेज सोसाइटी, इंटैक और अन्य संगठनों ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी विरासत भवन के लिए ध्वस्तीकरण अंतिम विकल्प होना चाहिए और पहले संरक्षण व पुनर्स्थापना की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
विशेषज्ञों ने AI तकनीक की मदद से झाला हाउस का 3D विजुअल भी तैयार किया है, जिसमें इसका पारंपरिक स्वरूप स्पष्ट दिखाई देता है। उनका मानना है कि यदि सही तरीके से जीर्णोद्धार किया जाए तो यह इमारत कोटा के प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों में शामिल हो सकती है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.