जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य के लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को राहत देते हुए सरकारी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक पंचांग 2026-27 में संशोधन करते हुए ग्रीष्मावकाश की अवधि 20 जून के बजाय 28 जून 2026 तक कर दी गई है। इस फैसले के बाद छात्रों और शिक्षकों को 8 दिन का अतिरिक्त अवकाश मिलेगा। राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जैसलमेर में तापमान 46.4°C, बाड़मेर 46°C, कोटा 45.7°C और चूरू 45.3°C दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.