Download App Now Register Now

कोटड़ी में बड़ी वारदात नाकाम, घायल ASI ने आरोपी को दबोचा

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक बड़ी आपराधिक वारदात को पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। देर रात करीब 1 बजकर 35 मिनट पर गश्त के दौरान एएसआई कैलाश प्रजापत और कांस्टेबल बनवारी लाल को कोटड़ी मुख्य बाजार में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जांच के दौरान पता चला कि कुछ बदमाश “श्रीनाथ ऑर्नामेंट्स” ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश कर रहे थे।

स्थिति को गंभीर देखते हुए एएसआई कैलाश प्रजापत तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए एक आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया और गुलेल व पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके कान के पास गहरा घाव हुआ और डॉक्टरों को 13 टांके लगाने पड़े। खून बहने और चोट के बावजूद एएसआई ने आरोपी को नहीं छोड़ा और उसे पकड़कर रखा।

हमले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महावीर मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख अन्य तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, गुलेल, सरिए और शटर तोड़ने के औजार बरामद किए हैं।

घायल एएसआई को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर मध्य प्रदेश रवाना की हैं। इस पूरी घटना के बाद एएसआई कैलाश प्रजापत की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है, जिन्होंने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद एक आरोपी को भागने नहीं दिया और बड़ी चोरी की वारदात को विफल कर दिया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |