झुंझुनूं: एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) झुंझुनूं ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बेरला के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) राजकुमार राव को 8 लाख 50 हजार रुपए की भारी-भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मामला: परिवादी राजेंद्र सैनी, जो किशोरपुरा का निवासी है, ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी का बेरला गांव में एक आवासीय भूखंड है जिस पर वह मेडिकल स्टोर का संचालन करता है और उसके पास वैध ड्रग लाइसेंस भी उपलब्ध है। अपने भूखंड के कन्वर्जन और एनओसी (NOC) जारी करवाने के बदले ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार राव द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी।
कार्रवाई: शिकायत का सत्यापन होने के बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार पूनियां के नेतृत्व में एसीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पंचायत और स्थानीय प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। एसीबी अब मामले की आगे की जांच में जुटी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.