गर्मी में राहत देने वाले तरबूज और खरबूजे अब लोगों की सेहत पर खतरा बनते नजर आ रहे हैं। बाजार में फलों को जल्दी पकाने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए केमिकल, इंजेक्शन और पेस्टीसाइड के इस्तेमाल की आशंका बढ़ रही है। झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में खरबूजे का जूस पीने के बाद एक परिवार के पांच सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जबकि एक अन्य युवती तरबूज का जूस पीने के बाद बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने लोगों से फल खरीदते और सेवन करते समय सतर्क रहने की अपील की है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.