राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (ABRSM) विद्यालय शिक्षा के महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा ने जानकारी दी कि नया शैक्षणिक सत्र अब 21 जून की बजाय 29 जून से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि 29 मई को प्रस्तावित जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन के बढ़ते दबाव के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल को अपने निवास पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल और शिक्षा मंत्री के बीच छात्र एवं शिक्षक हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
वार्ता के बाद संगठन ने अपने आगामी आंदोलन के चरणों को स्थगित करने का फैसला लिया। इस निर्णय से विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.